बलिया:तहसील मुख्यालय पर सपा का भाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन,SDM को 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
बांसडीह।समाजवादी पार्टी विधानसभा बांसडीह द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन तहसील मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया जिसम नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया तथा उप जिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य को राज्यपाल को संबोधित 20 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ।
नेता प्रतिपक्ष ने स्वयं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर धरना दिया। बतौर मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय विधायक व उत्तर प्रदेश के विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने कहा कि कि पूरे तहसील क्षेत्र में एवं सुरहा ताल के किनारे बसे शिवपुर सूर्यपुरा, देल्हुआ,आदि गावो मे भारी बरसात व गंगा नदी में बाढ़ के कारण भयंकर जलप्लावन से फसले नस्ट हो चुकी हैं।जलभराव के कारण काफी संख्या में गरीबो के घर गिर चुके हैं।दह ताल मुड़ियारी के किनारे बसे गाँव का अधिकांश आबादी के लोग अत्यंत गरीब जिसमे बिन्द, मल्लाह,केवट,निषाद,राजभर जातियों के लोग निवास करते हैं ।और इन लोगो का पेशा मछली पकड़ कर अपना जीवकोपार्जन करना है।किंतु सरकार द्वारा इसे पक्षी विहार घोषित कर दिया गया है। जिसके कारण इनके रोजी रोटी के लिये संकट उतपन्न हो जाएगा। किसानों की फसल इस अतिवृष्टि से नस्ट हो गई हैं।इसका तत्काल मुआवजा दिया जाय।बिजली की दरों में जो बढ़ोतरी हुई हैं इसे वापस लेने की सरकार से मांग की।उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है।अपराधी बिना किसी भय के ताबड़तोड़ आपराधिक कार्यो को अंजाम दे रहे है।यह सब सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रहा है।हत्या,छिनैती, चोरी बलात्कार इस सरकार में आम बात हो गई हैं। कहा कि उत्तरप्रदेश पावर कारपोरेशन में तकरीबन बाइस सौ अड़सठ करोड़ का घपला किया गया और इसमें ऊर्जा मंत्री ,सचिव,पावर कारपोरेशन के चेयरमैन दोषी हैं।जिन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाय और तत्काल माननीय उच्च न्यायालय के वर्तमान जज से इसकी जांच कराई जाय।नए मोटर अधिनियम से इस काले कानून से जनता से अवैध वसूली हो रही हैं।यह तत्काल बन्द कर दी जाय।आज बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।पुलिस द्वारा सपा के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है।बिधानसभा बांसडीह में सड़के गढ्डे में तब्दील हो गई हैं।लालगंज से सिकन्दरपुर मार्ग पर परिवहन का भार बढ़ गया है।जिससे यह सड़क गढ़े में तब्दील हो गई हैं।इसे संरक्षण करते हुए सड़को को गड्ढा मुक्त किया जाय।आज गौशालाओं में लाखों गौ बंशो की मृत्यु हो चुकी है।यह कसाई स्थल हो चुका है इसकी जांच कराई जाए।नही तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
धरना सभा मे पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, डॉ हरिमोहन सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, रविन्द्र सिंह , दीप्तमान सिंह राहुल,अजित सिंह, राजू सिंह,सुशील कुमार पांडेय कान्हजी जिला कोटेदार संघ,आनन्द प्रकाश सिंह ,अभय सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ,,मुन्ना राजभर,बीरेंद्र यादव,जे पी यादव,गुरुजलाल राजभर,श्याम बहादुर सिंह बिहारी पांडेय, बिजय यादव आदि रहे।