बलिया:इस नगर पंचायत के व्यापार मंडल ने लोगो मे मास्क वितरण कर,"कोरोना" के प्रति लोगो को किया जागरूक - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:इस नगर पंचायत के व्यापार मंडल ने लोगो मे मास्क वितरण कर,"कोरोना" के प्रति लोगो को किया जागरूक

    बाँसडीह।नगर के व्यापारी नेता ने बड़ी बाजार में आने वाले लोगो मे सैकड़ो की संख्या में मास्क वितरण कर कोरोना वाइरस के प्रति जागरूक किया।
    गुरुवार को व्यापार मंडल बाँसडीह के अध्यक्ष विजय कुमार (गुल्लर) ने  बड़ी बाजार मे एवं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन लेने आए व्यक्तियों में  मास्क वितरण किया। इस दौरान लोगो कोरोनो से बचने के लिये घरों में रहने एवं एक दूसरे के बीच 1 मीटर की दूरी बनाने के लिए बताया।
    मास्क वितरण में व्यापारी नेता के साथ उमेश गुप्ता, राजेश गुप्ता,डॉ के के शर्मा,संजय गुप्ता,डाली साहू,संतोष गुप्ता रहे।