बलिया:अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियों राख - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया:अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियों राख

     


    बांसडीह (बलिया) । कोतवाली क्षेत्र के देवडीह में गुरुवार की रात 3 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियों समेत उनमें रखा सभी सामान जल कर नष्ट हो गये। रात के अंधेरे में जब पूरा कुनबा नींद के आगोश में था। तभी विश्वनाथ राजभर की झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी। अचानक लगी आग से निकलती आवाज सुनकर घर के लोग जाग गये और चीखते हुए भागने लगे। कुछ देर में ही आस पड़ोस के सभी लोग उठकर आग बुझाने के लिये दौड़ने लगे लेकिन आग धीरे धीरे विकराल रूप लेती गयी। ईस दौरान लोगों ने आग बुझाने के लिये काफी मेहनत की लेकिन आग एक के बाद एक आस पास की सभी झोपड़ियों को भस्म करने के बाद ही शांत हुई। अगलगी में विश्वनाथ राजभर श्यामलाल रामेश्वर रमेश सुदर्शन सुभाष विजय भोला लालबहादुर रुदल रामसुमेर की रिहायशी झोपड़ियां जल कर नष्ट हो गयी। इनमें रखा बर्तन कपड़े अनाज बिस्तर चारपाई कुछ पैसे मुर्गियों समेत सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। 

    पीड़ितों का आरोप अग्निशमन केंद्र से नहीं मिला कोई लाभ

    पीड़ितों का आरोप है की घटना के समय फायर ब्रिगेड को फोन करने व बिल्कुल पास में अग्निशमन केंद्र होने के बावजूद कोई सहायता नही मिली। सुबह दस बजे तक जली हुई झोपड़ियां सुलगती रहीं लेकिन फायर ब्रिगेड वहां मदद के लिये नहीं पहुचीं। फायर ब्रिगेड के लापरवाह रवैये से पीड़ितों में काफी आक्रोश का माहौल है।