बलिया : बांसडीह पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 35,700 रुपये पीड़ित को लौटाए गए - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : बांसडीह पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 35,700 रुपये पीड़ित को लौटाए गए

     


    बांसडीह (बलिया)। थाना बांसडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से निकाली गई 35,700 रुपये की धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। जानकारी के अनुसार, सैदपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र रामायण प्रसाद ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा थाना बांसडीह में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके Union Bank of India के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई है।

    READ ALSO -बलिया : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्राथमिक विद्यालय दिवाकरपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन,बच्चो ने बनाए आकर्षक मॉडल

    मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल प्रवीण सिंह ने तत्काल विधिक कार्रवाई प्रारंभ की। पुलिस के त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप 28 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की गई धनराशि में से 35,700 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस एवं थाना बांसडीह पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें तथा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

    पीड़ित को धनराशि वापसी कराने में थाना बांसडीह पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह,उपनिरीक्षक अनूप कुमार (साइबर प्रभारी),कांस्टेबल ग्रेड-ए उपेन्द्र मौर्य (साइबर हेल्प डेस्क),महिला कांस्टेबल अंजू गौतम (साइबर हेल्प डेस्क) शामिल रहें।