बलिया : बांसडीह के मंगलपुरा में पारिवारिक कलह से विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास,हालत गंभीर
बांसडीह,बलिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा में शनिवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया हालांकि समय रहते परिजनों की सतर्कता से विवाहिता की जान बच गई।
READ ALSO - बलिया : बांसडीह पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के 35,700 रुपये पीड़ित को लौटाए गए
जानकारी के अनुसार मंगलपुर निवासी 40 वर्षीय जानकी देवी पत्नी अंग्रहित साहनी किसी बात को लेकर परिवारजनों से नाराज थी। शनिवार को ग्यारह बजे के करीब अपने घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली,इसी दौरान परिवार के एक सदस्य की नजर खिड़की से अंदर पड़ने पर उसने शोर मचाया। इसके बाद कमरे में पहुंचे स्वजनों ने तत्काल विवाहिता को फंदे से नीचे उतरा। विवाहिता की गंभीर अवस्था में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया फिलहाल महिला का उपचार जारी है।

