बलिया : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्राथमिक विद्यालय दिवाकरपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन,बच्चो ने बनाए आकर्षक मॉडल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्राथमिक विद्यालय दिवाकरपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन,बच्चो ने बनाए आकर्षक मॉडल




    बांसडीह,बलिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्थानीय ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दिवाकरपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों ने पौधों के भाग, जल के स्रोत, वाष्पीकरण की प्रक्रिया सहित अन्य वैज्ञानिक सिद्धांतों को मॉडल के माध्यम से समझाया। 

    READ ALSO -बलिया : बांसडीह के मंगलपुरा में पारिवारिक कलह से विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास,हालत गंभीर

    खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और रचनात्मकता को नई दिशा प्रदान करेगी।

    कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील सिंह ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में प्रधानाचार्य मुन्नवर अहमद ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सिद्धार्थ सिंह एवं अध्यापिका आरती देवी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।