बलिया : "घूसखोर पंडत" के खिलाफ बांसडीह में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : "घूसखोर पंडत" के खिलाफ बांसडीह में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन



    • ओटीटी प्लेटफार्म NETFLIX पर रिलीज होने जा रही फिल्म घूसखोर पंडित के टाइटल और डायलॉग्स को लेकर ब्राह्मण समाज नाराज
    • बांसडीह में हुई जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन 


    बांसडीह,बलिया। दिग्गज ओटीटी प्लेटफार्म Netflix पर रिलीज होने जा रही वेब सीरीज घूसखोर पंडित के विरोध की आग बलिया तक पहुंच गई है।

     बांसडीह में इस वेब सीरीज से आक्रोशित बाह्मण समाज के लोगों ने शनिवार को वेब सीरीज का पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन के साथ ही इस फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्राम्हण समाज का अपमान नहीं सहेंगे,वेब सीरीज मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये इस फिल्म के प्रदर्शन को उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध लगाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि व्यक्ति घूसखोर हो सकता है पर समाज नहीं इस वेब सीरीज में पूरे ब्राम्हण समाज को घूसखोर बताना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह समाज को नीचा दिखाने का प्रयास है।

    श्री ओझा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फिल्म के निर्देशक पर प्राथमिकी दर्ज कराकर समाज के सम्मान को धूमिल करने वालों को चेताया है इस फिल्म पर प्रतिबंध लगनी चाहिये।अगर वेब सीरीज पर रोक नहीं लगता है तो आक्रोशित ब्राह्मण समाज सड़क पर उतने का कार्य करेगा। इस मौके पर दुर्गेश मिश्रा, धुप तिवारी,संग्राम तिवारी,विशाल तिवारी,मदन तिवारी,विवेक उपाध्याय,अमित मिश्रा,अनिल पांडेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

    फोटो - दुर्गेश मिश्र भाजपा नेता

    'फिल्म का टाइटल और डायलॉग्स विवादित'

    भाजपा के वरिष्ठ नेता दुर्गेश मिश्र ने बताया कि "ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म में बेहद आपत्तिजनक डायलॉग्स हैं। इसमें एक डायलॉग है कि ब्राम्हण लंगोट का ढीला होता है।इस तरह के विवादित डायलॉग सिर्फ ब्राम्हण समाज की छवि को खराब करने के लिए डाले गए हैं। फिल्म के टाइटल से भी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।"


    Netflix जारी ट्रेलर के अनुसार घुसखोर पंडत की कहानी पर एक नजर

    फिल्म के मुख्य पात्र की भूमिका में मनोज बाजपेयी हैं, जो एक पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की भूमिका निभा रहे हैं।फिल्म में उन्हें पंडित के नाम से संबोधित किया गया है। फिल्म वैसे तो एक थ्रिलर है लेकिन इसके डायलॉग और इसके नाम को लेकर पूरे देश में विवाद है।