BALLIA BREKING : पांच मोटर साईकिल,एक बुलेट के साथ चार शातिर वाहन चोर/लूटेरे गिरफ्तार,कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद
बलिया:पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में वांछित गैगेस्टर अभियुक्तों/वारंटियों व वाहन चोरों/लूटेरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह व निरीक्षक अपराध संजय शुक्ला के कुशल मार्ग दर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को पांच मोटर साईकिल,एक बुलेट के साथ चार शातिर वाहन चोर/लूटेरे गिरफ्तार किया गया है वही उनके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.12.2022 को थाना कोतवाली के उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप व उ0नि0 नागेन्द्र पाण्डेय मय फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर चोरी के वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने की योजना बना रहे 04 नफर अभियुक्तगणों 1. सतीश सैनी उर्फ बड़े पुत्र स्व0 मुन्ना सैनी निवासी गोठहुली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया 2. राजा गौड़ उर्फ राजकुमार गौड़ पुत्र स्व0 राम भजन गौड़ निवासी रतसड़ थाना गड़वार जनपद बलिया 3. दीपक तिवारी पुत्र स्व0 राजमोहन तिवारी निवासी बहुवारा थाना सहतवार जनपद बलिया 4. योगेश उर्फ मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया को रामजानकी मंदिर मकदूमही के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से 05 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद बुलेट गाड़ी बरामद किया गया तथा जमातलाशी में अभियुक्त दीपक तिवारी के कब्जे से 01 अदद देशी पिस्टल 32 बोर बरामद किया गया ।

पूछताछ में अभियुक्तगणो से कड़ाई से पूछने पर बताया कि हम लोगों ने जनपद के कई स्थानों से वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है तथा चोरी की गाड़ीयों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर आसपास के जनपदों व बिहार प्रान्त में बेच देते है। बरामद मोटरसाइकिल व बुलेट गाड़ी हम लोगों ने मिलकर चोरी की है जिसमें बुलेट गाड़ी को दिनांक 10.12.2022 को हरिपुर मिढ्ढी के पास से चोरी किया था । जिसे आज हम लोग आज बेचने की योजना बना रहे थे। उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली द्वारा वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 726/2022 धारा 413/411/414//420/467/468/471 भादवि व धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बलिया ।
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 710/2022 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सतीश सैनी उर्फ बड़े पुत्र स्व0 मुन्ना सैनी निवासी गोठहुली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
2. राजा गौड़ उर्फ राजकुमार गौड़ पुत्र स्व0 राम भजन गौड़ निवासी रतसड़ थाना गड़वार जनपद बलिया ।
3. दीपक तिवारी पुत्र स्व0 राजमोहन तिवारी निवासी बहुवारा थाना सहतवार जनपद बलिया ।
4 योगेश उर्फ मोहन राय पुत्र सुनील राय निवासी देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया ।
बरामदगी-
1. 05 अदद मोटर साइकिल
2. 01 अदद बुलेट गाड़ी
3. 01 अदद देशी पिस्टल .32 बोर ।
आपराधिक इतिहास-
राजा गौड़ उर्फ राजकुमार गौड़ पुत्र स्व0 राम भजन गौड़ निवासी रतसड़ थाना गडवार बलिया ।
1. मु0अ0सं0 48/19 धारा 379.411 भादवि थाना खेजुरी बलिया
2. मु0अ0सं0 49/19 धारा 41.411.413.414.419.420.467.468.471 भादवि थाना खेजुरी बलिया
3. मु0अ0सं0 57/19 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना खेजुरी बलिया
4. मु0अ0सं0 112/20 धारा 60 आब0 एक्ट थाना गडवार बलिया
5. मु0अ0सं0 256/21 धारा 379.411 भादवि थाना गड़वार बलिया
6. मु0अ0सं0 69/19 धारा 379.411 भादवि थाना सुखपुरा बलिया
7. मु0अ0सं0 364/22 धारा 41.411.420.467.468.471 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बलिया
8. मु0अ0सं0 366/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बलिया ।
सतीश सैनी उर्फ बड़े पुत्र स्व0 मुन्ना सैनी निवासी गोठहुली थाना बांसडीह रोड बलिया
1. मु0अ0सं0 364/22 धारा 41.411.420.467.468.471 भादवि व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बलिया
2. मु0अ0सं0 365/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली बलिया
3. मु0अ0सं0 1706/17 धारा 379.411 भादवि थाना कोतवाली बलिया
4. मु0अ0सं0 2117/17 धारा 379.411 भादवि थाना कोतवाली बलिया ।
5. मु0अ0सं0 2236/17 धारा 41.411.413.414.419.420.467.468 भादवि थाना कोतवाली बलिया
6. मु0अ0सं0 48/19 धारा 379.411 भादवि थाना खेजुरी बलिया
7. मु0अ0सं0 73/19 धारा 379.411.413.41…

