बलिया : शिव मंदिर से चोरी हुआ टुल्लू पंप बरामद, आरोपी गिरफ्तार - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : शिव मंदिर से चोरी हुआ टुल्लू पंप बरामद, आरोपी गिरफ्तार


    बांसडीह (बलिया)। स्थानीय पुलिस ने आदर गांव स्थित बाबा भंजनेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण से करीब ढाई माह पूर्व चोरी हुए टुल्लू पंप मोटर को बरामद करते हुए घटना कारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया टुल्लू पंप भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम आदर स्थित बाबा भंजनेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से 27 मार्च 2026 की रात टुल्लू पंप मोटर चोरी हो गया था। मामले में मंदिर पक्ष की तहरीर पर थाना बांसडीह में मुकदमा संख्या 83/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में शनिवार की देर रात थाना बांसडीह के उपनिरीक्षक अनूप कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवडीह नहर पुलिया के पास से श्रवण नट (28 वर्ष) पुत्र मोहन नट निवासी देवडीह, थाना बांसडीह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया टुल्लू पंप मोटर बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 303(2)/117(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनूप कुमार, कांस्टेबल विजय सरोज एवं कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव रहे।