बलिया ब्रेकिंग :फार्मासिस्ट के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ किया FIR दर्ज
बांसडीह।स्थानीय सामूदायिक स्वास्थ केंद्र पर इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक फार्मासिस्ट के साथ हुई मारपीट के मामले में चार दिन बाद पुलिस ने सीएचसी के अधीक्षक डा वेंकटेश मौआर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा मुकदमा
दर्ज करने के बाद से स्वास्थ कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दिया।हालांकि फार्मसिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष मलाई कुमार पाण्डेय ने पुलिस को आरोपियों गिरफ्तारी करने के लिए बुधवार तक का समय दिया है अगर तय समय में गिरफ्तारी नहीं होती तो अगले कार्यदिवस में जिले में कार्य बहिष्कार किया जायेगा।
कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस मामले रामनवमी रजक एव दीपक रजक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे। वही इस मारपीट की घटना के बाद से ही स्वास्थकर्मी हड़ताल पर थे।हड़ताल से ओपीडी सहित सभी सेवाए प्रभावित है। कर्मचारी फार्मासिस्ट को न्याय दिलाने एवं आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही करने की मांग पर अड़े थे।इस दौरान फार्मासिस्ट संघ जिला अध्यक्ष मलाई कुमार पाण्डेय, मंत्री अशोक कुमार सिंह, मंडलीय मंत्री विवेक कुमार सिंह, ओंकार सिंह, अशोक कुमार राजेश यादव लोग उपस्थित रहे।

