बलिया: इस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष बने देवेंद्र, सचिव पद राजन को मिला - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: इस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष बने देवेंद्र, सचिव पद राजन को मिला

     


    बांसडीह,बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बांसडीह तहसील इकाई की बैठक रविवार को क्षेत्र के ताली मौजे में कार्यकर्ताओं के साथ तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से क्षेत्र के सभी गांवो में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया साथ ही बूथ स्तर पर कमेटी बनाये जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम लोहता निवासी देवेंद्र गोंड को मनियर ब्लॉक अध्यक्ष तथा बड़ागांव निवासी राजन गोंड को सचिव नियुक्त किया गया। जिन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड द्वारा पार्टी के प्रतिष्ठा व जन सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई। वहीं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र गोंड व सचिव राजन गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यक्रम और नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी की गणतंत्र विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने व लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे साथ ही पार्टी आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियां को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से कृष्ण गोंड, रमाकांत गोंड, सुदेश शाह, संजय गोंड, धर्मेंद्र गोंड,जितेंद्र गोंड अरुण गोंड, प्रमोद गोंड इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन शिव शंकर गोंड ने किया।