बलिया : नगर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद)शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया - Ballia Breaking
Friday, November 7.
  • Ballia Breaking

      

    बलिया : नगर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद)शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया

     

    1001019042

    बांसडीह,बलिया। क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का त्योहार नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सुल्तानपुर,सेमरी, चोरकैण्ड स्थित ईदगाह सहित 13 मस्जिदों में नमाजियों ने शनिवार का सुबह नमाज अदा की। इस दौरान क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने,तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। क्षेत्र के सभी ईदगाहों और मस्जिदों पर कुर्बानी का त्यौहार बकरीद को मानने के लिए सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो गई। प्रशाशन द्वारा अलग अलग स्थानों निर्धारित समय पर रोजेदारों ने ईदगाहों और मस्जिदों पर नमाज अदा किया।

    1001019032

     नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह,समाजसेवी राकेश मिश्र,अभिजीत तिवारी सत्यम,बिजेंद्र पाण्डेय सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने क्षेत्र के सभी मस्जिदों के रोजेदारों के साथ गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की बधाई दिया। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र के सभी मस्जिदों के बाहर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।कोतवाल संजय सिंह,चौकी प्रभारी नीरज यादव समेत अन्य अधिकारी चक्रमण करते रहे।