BALLIA NEWS : दो घरो से लाखो की चोरी , घटना से लोगो में दहशत - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BALLIA NEWS : दो घरो से लाखो की चोरी , घटना से लोगो में दहशत

     



    बेरुआरबारी(बलिया) :बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर के असेगी गांव में बीती रात चोरों ने दो घरो से लाखों रूपये का कीमती समान व नकदी  चोरी कर फरार हो गये. चोरी कि इस घटना से गाँव में दहशत क़ायम हो गया है वही रात से पुलिस जांच करने के साथ ही चोरो को पड़कने के लिए प्रयास तेज कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगा है  |

     जानकारी के अनुसार असेगी निवासी शिवजी यादव व पंचानंद यादव के घर के पिछवाड़े से  चढ़े चोरो ने छत के सहारे घर में प्रवेश कर घर के अंदर रखा समान चुरा लिया | शिवजी यादव ने बताया कि रात के करीब 12 बजे घर के अंदर किसी के आने कि आहट लगी तो घर कि महिलाओ ने चिल्लाना शुरू किया तब तक चोर पीछे के रास्ते से निकल गये| उसी समय तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया पुलिस भी रात भर चारो तरफ काफी प्रयास कि लेकिन कही कुछ पता नहीं चल सका | घर से दो सौ मीटर पश्चिम सरसों के खेत में बक्से को तोड़ उसमें रखा एक सोने कि चैन, एक झुमका तथा दस हजार रूपये नकद चुरा लिया | वही पंचानंद के भी घर से कीमती जेवर व अन्य समान चोरो ने चुरा लिया एक ही रात में दो घरो में चोरी कि घटना से गाँव के लोगो में दहशत व्याप्त है | कोतवाल बांसडीह योगेंद्र सिंह रात से ही हर हाल में चोरो को पड़कने के लिए टीम गठन करने के साथ स्थानीय लोगो से जानकारी जुटाने में लगे है |