बलिया: महिन्द्रा स्कार्पियो में 86.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
थाना बांसडीह रोड व SOG बलिया की संयुक्त टीम द्वारा 01 स्कार्पियों से कुल 86.4 लीटर अवैध अग्रेजी शराब ( कीमती लगभग 01 लाख) के साथ 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन में जनपद में अपराध एंव अपराधियों एवं अवैध शराब की तस्करी व निष्कर्षण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 09.02.2023 को थाना बासडीह रोड के उ0नि0 श्री अल्पेश्वर हमराही फोर्स व SOG बलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त पूर्व सूचना पर एक गाड़ी महिन्द्रा स्कार्पियो में तस्करी हेतु ले जा रहे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 नफर अभियुक्तों 1. रामजी सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी इंदरपुर नई बस्ती थाना फेफना जनपद बलिया 2.अली हुसैन पुत्र शमीम हुसैन निवासी फिरोजपुर थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया को बारा दुआरिया पुल छोड़हर के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त वाहन की नियमानुसार तलाशी में 480 टेट्रा पैक कुल 86.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया ।
उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों का चालान माननीय न्यायालय कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत मुकदमा –
मु0अ0सं0 25/2023 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना बासंडीह रोड जनपद बलिया
बरामदगी-
480 टेट्रा पैक अग्रेजी शराब कुल 86.4 लीटर बरामद ।
01 अदद महिन्द्रा स्कार्पियों गाड़ी HR26CG0202
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रामजी सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी इंदरपुर नई बस्ती थाना फेफना जनपद बलिया ।
2. अली हुसैन पुत्र शमीम हुसैन निवासी फिरोजपुर थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री अल्पेश्वर थाना बा0रोड, बलिया
2.हे0का0 कैलाश यादव थाना बा0रोड, बलिया
3.का0 संदीप गुप्ता थाना बा0रोड, बलिया
4. उ0नि0 श्री अजय यादव एसओजी प्रभारी बलिया ।
5.हे0का0 लवकेश पाठक एसओजी बलिया ।
6.हे0का0 विक्रान्त कुमार, एसओजी बलिया ।
7.हे0का0 रोहित कुमार सर्विलांस टीम बलिया ।
8.का0 विकास सिंह, सर्विलांस टीम बलिया ।
9.चालक का0 श्याम कुमार एसओजी बलिया ।
