बलिया :आजादी के बाद यह पहली सरकार,जो किसानों के लिए इतनी बड़ी बजट पास किया - सुनीता श्रीवास्तव - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :आजादी के बाद यह पहली सरकार,जो किसानों के लिए इतनी बड़ी बजट पास किया - सुनीता श्रीवास्तव


    बांसडीह,बलिया।अमृत काल में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में दिए गए बजट पर किसानों के बीच चर्चा करने के लिए किसान संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत गोडधप्पा में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है,जो किसानों के लिए इतनी बड़ी बजट पास की है।इस बजट में मत्स्य विभाग के लिए छ  हजार करोड़, बागवानी के लिए बाईस हजार करोड, किसान फसल बीमा योजना के लिए तीस लाख करोड़, किसान सम्मान निधि के लिए सबसे अधिकतम बजट प्रस्तुत करने का काम किया गया है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सच्चिदानंद सिंह ने कहा यह सरकार गरीबों किसानों युवाओं की सरकार है,जिसमें समस्त वर्ग के लिए काम किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि सभी वर्ग के बजट के साथ-साथ किसानों के हित में लिए गए निर्णय के लिए मोदी सरकार व योगी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद। इस बजट से किसानों की आय दोगुना होने में सहायता मिलेगी और कृषि के तरफ आम जनमानस का रुझान फिर से बढ़ेगा क्योंकि भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसानों के हित में सूचना भाजपा सरकार की अच्छी सोच को दर्शाता है। इस कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ध्रुप तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह सिंगर, दुर्गेश मिश्रा, शंभू गिरी जी, विनोद सिंह, आशीष शर्मा व संजय गिरी सहित समस्त ग्राम पंचायत के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिजीत तिवारी बबलू ने किया।