BALLIA BREAKING : VIDEO: तेज धमाके से गैस का सिलेंडर फटा,झोपड़ी में लगी आग - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    BALLIA BREAKING : VIDEO: तेज धमाके से गैस का सिलेंडर फटा,झोपड़ी में लगी आग


     बांसडीह।बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजागांव खरौनी गांव के फिरंगी टोला में एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से गैस का सिलेंडर फट गया।जिससे भीषण आग लगा गई।इस घटना में आग से कई गरीबो के आशियाना जलकर हुआ राख हो गया। आगलगी से झोपड़ी में घर मे रखा अनाज सहित सभी सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू। 
    ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन प्रारंभ कर दिया।हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार राजागांव खरौनी गांव के फिरंगी टोला निवासी हरेंद्र यादव,वीरेंद्र यादव सहित एक  अन्य भाई झोपड़ी में बनाकर रहते है।शनिवार के दिन में एक झोपड़ी में रखा गैस सिलेंडर अज्ञात कारणों से जोरदार आवाज के साथ फट गया।गनीमत रहीं कि घर के कुछ बहार रहते है एव कुछ लोग खेत में काम करने गए थे वही घर की एक महिला बाजार गई थी। 


    वही इस घटना में बाहर खेल रहे छोटे बच्चे बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अभय सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस घटना में पीड़ित परिवार का झोपड़ी में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।