बलिया :VIDEO : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पर कर्मियों का कार्य बहिष्कार,मरीज हलकान - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :VIDEO : सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बांसडीह पर कर्मियों का कार्य बहिष्कार,मरीज हलकान




    बांसडीह।स्थानीय सामूदायिक स्वास्थ केंद्र पर इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों के हंगमा करने एव एक फार्केमासिस्ट के साथ मारपीट कि घटना के दूसरे दिन भी चिकित्साकर्मी हड़ताल पर रहे।हड़ताल से ओपीडी सहित सभी सेवाए प्रभावित रही। कर्मचारी आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग पर अड़े है।वही इस हड़ताल से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर आने वाले मरीज स्वास्थ सेवाए ठप होने से हलाकन है।कई मरीज हड़ताल के चलते वापस बैरंग लौटना पड़ा तो कई चिकत्सको से भीड़ गए । एक दिन पहले CMO जयन्त कुमार ने हड़ताल को खत्म करने के साथ सुरक्षा का आश्वसन दिया था लेकिन सब हवा हवाई देख कर्मचारियों ने पुन दुसरे दिन भी अस्पताल पर हड़ताल रखा। 
    यह भी पढ़े-BALLIA NEWS : VIDEO :बलिया में स्वर्ण व्यवसाई के यहाँ भीषण चोरी, जाँच में जुटी पुलिस


                                    जब चिकित्सको  से भीड़ गए मरीज 

                         स्वास्थ सेवाओ के खुलने के इतजार में महिलाये

    ये था मामला 

     सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाँसडीह पर गुरुवार की देर रात एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा कर दिया था। वही चिकित्सक ने अपने आवास के पीछे के दरवाजे से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर रहे  सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात एक फार्मासिस्ट भूपेंद्र को मरीज के तीमारदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चिकित्सको ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले को शांत करने के साथ ही शव को अपने कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही इस घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने शुक्रवार को ओपीडी एव इमरजेंसी सेवा को ठप कर हड़ताल पर चले गए थे ,मौके पर पहुंचे सीएमओ ने   कर्मचारियो से वार्ता कर स्वास्थ सेवाए बहाल करवाए

    बच्चे के टिके  के लिए स्वास्थ सेवाओ के खुलने के इतजार में