बलिया: शहीद सैनिक को लोगो ने किया नमन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: शहीद सैनिक को लोगो ने किया नमन

    बांसडीह,बलिया। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में  आंतकवादियो से लड़ाई में शहीद क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव के सैनिक प्रवीण सिंह की पुण्यतिथी पर बुधवार को विधायक केतकी सिंह व अन्य लोगो ने गांव में स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। पुण्यतिथि पर गांव में गांव में दौड़ प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

      कार्यक्रम की मुख्य अतिथी विधायक  केतकी सिंह ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह के देश की रक्षा के लिए किया गया बलिदान व त्याग हमेशा याद रखा जायेगा। शहीद प्रवीण सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया था। विधायक ने कहा की वर्तमान युवा पीढ़ी को शहीद प्रवीण सिंह जैसे  बलिदानियों के त्याग व कृतियो से प्रेरणा लेकर देश व समाज हित में कार्य करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक ने कहा कि शहीद प्रवीण सिंह का बलिदान गांव व जिले के लिए गौरव है, युवाओं को उनकी प्रेरणा से अपने समाज को विकसित बनाने के लिए चरित्र व कैरियर निर्माण का प्रयास करना चाहिए। अतिथियों ने गांव में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण देकर सम्मानित किया।  इस मौके पर प्रधान अनिल यादव,जयनाथ सिंह, रमेश सिंह,शंकर चौहान, शैलेष सिंह, राजेश सिंह आदि थे।