BALLIA: CHC में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा,परिजनों ने फर्मासिस्ट को मारपीट कर किया घायल, चिकित्सक सहित कर्मचारियों ने धरने पर बैठ किया कार्य बहिष्कार,MPA Act के तहत मुकदमा दर्ज करने कि मांग
बाँसडीह,बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाँसडीह पर गुरुवार की देर रात एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा कर दिया। वही चिकित्सक ने अपने आवास के पीछे के दरवाजे से भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर रहे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात एक फार्मासिस्ट भूपेंद्र को मरीज के तीमारदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चिकित्सको ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना पर पहुची पुलिस ने मामले को शांत करने के साथ ही शव को अपने कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही इस घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने शुक्रवार को ओपीडी एव इमरजेंसी सेवा को ठप कर हड़ताल पर चले गए।
जानकारी के अनुसार बाँसडीह कस्बा निवासी राजकुमारी देवी उम्र 50 पत्नी रामनवमी की तबियत अचानक ख़राब हो गई।आनन फानन में परिजन महिला को लेकर सीएसची बाँसडीह पहुँचे। जहाँ चिकित्सको ने इलाज शुरू किया । इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों ने हंगमा कर दिया। इस घटना में सामूदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात अधीक्षक डा बेंकेट्श मौआर सहित अन्य कर्मचारियो से परिजनों ने अभद्रता एव मारपीट किया है। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात सभी चिकत्सक एव कर्मचारी आरोपियों पर मेडिकल प्रोटेक्सन एक्ट के तहत कार्यवाही करने की मांग किया है।वही गंभीर रूप से घायल फार्मासिस्ट की उचित इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर वेंकटेश ने बताया कि महिला करीब 2:30 बजे के आसपास अस्पताल आई थी उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी उसे गैस इत्यादि का इंजेक्शन दिया गया था। कुछ देर बाद ही महिला को बेचैनी होने लगी। फार्मासिस्ट ने तत्काल इसकी सूचना मुझे दी, मैं तत्काल महिला को देखने के लिए वापस आया तो महिला गेट पर खड़ी मिली,महिला को बेड पर लिटा ने के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंचे सीएमओ डा जयंत कुमार ने कर्मियों से घटना की जानकारी लिया।वही सीएमओ ने कर्मियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग कार्य पर वापस लौटे।आग को आग से कटा नही जा सकता कार्य पर वापस लौटे नही तो हम जनता के बीच अपना विश्वास खो देंगे।इस पर कर्मियों ने चेताया की अगर शाम तक आरोपियों पर कार्यवाही नही होती है तो समूचे जिले में कार्य बहिष्कार किया जायेगा।
वही इस मामले में कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है वहीं चिकित्सकों ने मृतक महिला के परिजनों के खिलाफ तहरीर दिया गया जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

