बलिया: 21 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से आमजन को शुद्ध पेयजल सुलभ करने हेतु विधायक ने किया भूमिपूजन - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: 21 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से आमजन को शुद्ध पेयजल सुलभ करने हेतु विधायक ने किया भूमिपूजन

     


    बांसडीह,बलिया। शासन द्वारा संचालित नगरीय इलाकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना 2.0 के अन्तर्गत कस्बे के बड़ी बाजार स्थित 21 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से पेयजल योजना का भूमि पूजन शुक्रवार को स्थानीय विधायक केतकी सिंह ने किया। जल निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार द्वारा आम जनता को घर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से अमृत योजना 2.0 के अंर्तगत अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को शुद्ध पानी के रूप में मिलेगा। 

    कार्यक्रम को संबोधित करती विधायक केतकी सिंह

    विधायक श्रीमती सिंह ने कहा की जो भी कार्य हो मानक के अनुसार हो और किसी भी प्रकार की शिकायत अक्षम्य होगा,सरकार आम जनता के लिये प्रतिबद्ध है। आगामी महीनों में बांसडीह विधानसभा के विकास के लिए कई बड़े कार्य प्रस्तावित है जिससे क्षेत्र की जनता को सीधे लाभ मिलेगा।इस मौके पर नजर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह बबलू,मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा,अभिषेक आनंद सिन्हा, राजू दूबे,ओमप्रकाश सिंह,मेहीलाल सिंह,दिलीप गुप्ता,मिथिलेश तिवारी,अतुल गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।वही दूसरी तरफ आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वाधान में भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक केतकी सिंह को सम्मानित किया।भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की क्षेत्र और जनपद की महिलाओ के लिये आज विधायक केतकी सिंह प्रेरणा दे रही है  अगर महिला अपने अंदर ठान ले तो वह हर असंभव कार्य को भी संभव कर सकती है।विधायक केतकी सिंह ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये कहा की आज देश के सबसे बड़े पद पर एक महिला ही विराजमान है आज महिलाएं अंतरिक्ष तक उड़ान भर रही है और पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इस मौके पर रंजना सिंह,सिंपी सिंह, मूनजी गोंड,दुर्गेश मिश्रा,अजय यादव,विवेक  गुप्ता,शिवम गुप्ता,बिट्टू तिवारी,गोपाल गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।