बलिया BREAKING: छिनैती में असफल होने पर बदमाशों ने दुकानदार को चाकू मार किया घायल,जांच में जुटी पुलिस - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया BREAKING: छिनैती में असफल होने पर बदमाशों ने दुकानदार को चाकू मार किया घायल,जांच में जुटी पुलिस

     





    बांसडीह,बलिया। बांसडीह बलिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम बड़सरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से घर लौट रहे दुकानदारों से छिनैती का प्रयास किया वही छिनैती में असफल होने पर उन्हें चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बदमाश वहां से निकल भागे। वही घायलों के चीखने चिल्लाने पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने सदक से उठा कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने घायल को गंभीर हालत जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां घायलों का इलाज चल रहा है।



    जानकारी के अनुसार बांसडीह के गोड़धप्पा (राजागांव खरौनी) निवासी नंदलाल चौहान की बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दवनी चट्टी पर मेडिकल स्टोर और गोड़धप्पा के ही शहजाद की सैलून की दुकान है। गुरुवार की देर शाम अपनी अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर वापस जा रहें थे। इसी दौरान उन्हें बांसडीहरोड से ही एक बाइक पर सवार चार युवकों की टीम उनके पीछे लग गई। वे जैसे ही बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सुनसान जगह बड़सरी के समीप किसान पेट्रोल पंप के पास पंहुचे। बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद नंदलाल तो अपनी बाइक के पास रुक गया लेकिन उसका साथी शहजाद वहां से भाग निकला। इसके बाद बदमाशों ने नंदलाल पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किये और वहां से निकल भागे। उनके जाने के बाद वहां से कुछ दूर से सब कुछ देख रहा शहजाद वापस लौटा और शोर मचाया। इसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी मौके पर आये और घायल को उठाकर वहां लगे एक बेंच पर लिटा दिया। घटना की सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने घायल नंदलाल को जिला अस्पताल पंहुचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी है। 

    प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, सीसीटीवी के अनुसार घटना के दौरान बदमाश युवक को घायल कर चले गए। घायल के पास मौजूद बैग,मोबाइल इत्यादि नही ले गए है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जायेगा।
    स्वतंत्र कुमार सिंह (प्रभारी निरीक्षक बांसडीह)