बलिया : सांसद के जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जन सैलाब - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : सांसद के जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

     


    बांसडीह,बलिया। भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में मनियर से प्रारंभ होकर बांसडीह पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा का  बांसडीह सप्तऋषि चौराहे पर भव्य स्वागत हुआ। सांसद का स्वागत के उमड़ी जनसैलाब ने सांसद को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया साथ ही सांसद के ऊपर पुष्प वर्षा किया।तत्पश्चात सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कचहरी स्थित मां दुर्गा के दरबार पहुंच पूजा अर्चना किया।

    यह भी पढ़े -बलिया :युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने रोकी रफ्तार

    यह भी पढ़े:बलिया:अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियों राख

    जन आशीर्वाद यात्रा का स्थानीय विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में बांसडीह चौराहे पर सांसद के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओ ने योगी मोदी के जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया, वही सांसद ने भी हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया। सांसद  रविंद्र कुशवाहा ने अपने पांच वर्षो की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा की पूरा देश प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व कर रहा है आज देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये प्रधानमंत्री अग्रसर है। अबकी बार 400 से ऊपर सीटे जीतकर भाजपा विजयश्री का लक्ष्य पाकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमत्री बनेंगे। विधायक केतकी सिंह ने कहा की सलेमपुर क्षेत्र से पुनः रविंद्र कुशवाहा तीसरी बार भारी मतों से विजयश्री होंगे।भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने सांसद रविंद्र कुशवाहा को अभिनंदन पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना,चंद्रबली वर्मा,राजू गुप्ता,रमेश कान्त,डब्लू गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक मिश्र,चंद्रमा गिरी,तेज बहादुर रावत,सिंपी सिंह,शिवम गुप्ता,अजय यादव,अरुण पांडेय,अमित यादव,बिट्टू तिवारी,अभिजीत तिवारी,इरफान अहमद,विवेक उपाध्याय,बलिराम साहनी,राकेश वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।