बलिया : विधायक की पहल पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन,112 लोगों का हुआ निःशुल्क जांच - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : विधायक की पहल पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन,112 लोगों का हुआ निःशुल्क जांच

     


    बांसडीह,बलिया। स्थानीय विधायक केतकी सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 112 लोगो का निशुल्क नेत्र जांच किया गया।

    यह भी पढ़े - DM बलिया की अच्छी पहल : बलिया-रसड़ा मार्ग पर दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर सुधारात्मक कार्य शुरू

    स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर दीपक कुमार सिंह,मोहम्मद गुलाम दस्तगीर,शिवम नेगी तथा प्रहलाद द्वारा लोगो का नेत्र जांच किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ नेत्र जांच शिविर में लगी रही।इस मैके पर उपस्थित भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने बताया की स्थानीय विधायक केतकी सिंह द्वारा आम नागरिकों के लिये निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जांच में डाक्टरों द्वारा चयनित मरीजों का निशुल्क आपरेशन वाराणसी के ए.एस.जी हॉस्पिटल में किया जायेगा।श्री ओझा ने बताया की आज स्वास्थ्य केंद्र पर 112 लोगो के आंखों का निशुल्क जांच हुआ।इस मौके पर दुर्गेश मिश्रा,शिवम गुप्ता,अखिलेश तिवारी,विशाल शर्मा,राहुल राम,राकेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।