बलिया : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने व्यापारियों को किया जागरूक, कई स्थानों से पेय व खाद्य पदार्थ के नमूने लिये - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने व्यापारियों को किया जागरूक, कई स्थानों से पेय व खाद्य पदार्थ के नमूने लिये

     


    बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को बाजारों में खुले में बिक रहे मसालों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचे और खुले में मसालों को बिक्री नही करने को लेकर जागरूक किया। अधिकारियों की टीम ने इस दौरान तीन मसालों के निगरानी नमूने लिये।

    यह भी पढ़े - DM बलिया की अच्छी पहल : बलिया-रसड़ा मार्ग पर दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर सुधारात्मक कार्य शुरू

    टीम ने जिले के विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटर व होलसेलर के प्रतिष्ठानों से एक्वाफिना, एक्वा शार्ट, किनले, राॅयल ब्राण्ड, क्लीयर, नेचर फलो ओजो पैकेज्ड ड्रिकिंग वाटर के सात सर्विलांस नमूने एवं अर्धसैनिक कैण्टिन गडवार रोड से नमकीन व मंसूर दाल, इस्तियाक अहमद निहोरा नगर परमन्दापुर से रस्क व क्रीम रोल, मेन मार्केट से लालमोहन व बैरिया से मिल्क केक के कुल 6 विधिक नमूनें संग्रहित किये।

    टीम में खाद्य सुरक्षा धर्मराज शुक्ल, ओमप्रकाश यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार, अखिलेश कुमार मौर्या एवं अनिल कुमार थे।