बलिया : वरिष्ठ समाजसेवी प्रधान आलोक सिंह का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
बांसडीह,बलिया। क्षेत्र के खरौनी निवासी बहुत ही विनम्र एवं सज्जन व्यक्तित्व के धनी वरिष्ठ समाजसेवी राजगांव खरौनी के वर्तमान प्रधान आलोक सिंह, बब्लू का निधन आज लखनऊ के एक निजी अस्पताल मे हो गया। निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचने लगे।
उनके भाई सीटू सिंह ने बताया कि प्रधान जी (आलोक सिंह )का पांच दिन पहले अचानक तबियत खराब हो गई।उनको तत्काल बलिया भर्ती कराकर इलाज प्रारंभ हुआ, सुधार नहीं होने पर लखनऊ ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और चिकित्सकों ने उनको मृत्यु घोषित कर दिया। ताजा जानकारी के अनुसार परिजन उनके पार्थिव शरीर को लेकर लखनऊ से चल दिए है,बताया जा रहा है कि रात्रि 8 बजे तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके खरौनी स्थित आवास पर लाया जाएगा।उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
@विजय कुमार गुप्ता