बलिया : बांसडीह में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन,याद किए गए प्रधान आलोक सिंह बबलू
फोटो - श्रद्धांजली देते बीडीओ मनोज कुमार शर्मा
बांसडीह,बलिया। क्षेत्र के राजगांव खरौनी निवासी प्रधान संघ के संरक्षक रहे प्रधान आलोक कुमार सिंह की आकस्मिक निधन के बाद प्रधान संघ द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम गुरुवार को स्थानीय डवाकरा हाल में आयोजित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में आए हुए गणमान्य व्यक्तियों ने आलोक सिंह बबलू के व्यक्तित्व पर चर्चा करते कहा कि बहुत विशाल हृदय,शालीनता,सच्चे जनसेवक, नौजवानों के आदर्श,गरीबों के मसीहा थे आलोक सिंह। उनका व्यक्तित्व ही था कि होली के अवसर पर उनके निधन के सूचना जैसे ही गांव पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। समूचे गांव में किसी के घर होली नहीं मनी सभी शोकाकुल थे। उनके शव यात्रा में दलगत राजनीति से ऊपर उठ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
वक्ताओं ने आलोक कुमार सिंह बबलू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आलोक सिंह समाज के सबसे निचले पायदान पर रहने वाले व्यक्ति की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
सरल स्वभाव के धनी,सबको सम्मान,नौजवानों को अच्छी सीख देते थे,उनके सरल स्वभाव ही था कि गांव में हो रहे विकास कार्यों में कभी भी गतिरोध नहीं रहा।
वक्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए कहा कि आलोक सिंह बबलू ने बहुत कम ही समय में राजगांव खरौनी के कोने कोने में विकास की गाथा लिखा दिया है। उनका सपना राजगांव को विकसित गांव बनाने का था लेकिन दुर्भाग्य वश उनका निधन हो गया और उनके सपने अधूरे रह गए है, उन अधूरे सपनों को पूरा करने और नियमों के अनुसार होने वाले आगामी उपचुनाव में उनके ही परिवार के ही एक सदस्य को चुनाव जीतवाकर प्रधान बनाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिनका सभी ने एक स्वर में समर्थन किया।सभा में आए सभी आगंतुकों की आंखे नम रही,अंत में सभी ने गातात्मा कि शांति के लिए दो मिनट का मौन रख मन ही मन प्रार्थना किया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह,एडीओ पंचायत अवधेश पाण्डेय, कांग्रेस के राघवेंद्र प्रताप सिंह,भाजपा के अश्विनी सिंह लिटिल,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव,प्रधान संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार पाण्डेय,टी डी कॉलेज के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह,विजय बहादुर सिंह,प्रतुल कुमार ओझा,अभिजीत तिवारी सत्यम,ध्रुव तिवारी,लव कुमार सिंह,दया राजभर,राकेश वर्मा,विनय कुमार सिंह,कृष्ण कान्त सिंह, सीटू सिंह सहित बांसडीह ब्लॉक के समस्त प्रधान,बीडीसी,क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सिंह और अध्यक्षता अवध पूरी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में आए हुए आगंतुकों का आभार आलोक कुमार सिंह बबलू के छोटे भाई विनीत सिंह और आलोक सिंह की बेटी ईशा सिंह ने प्रकट किया।