बलिया : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने महिला चिकित्सक को किया सम्मानित
बांसडीह,बलिया। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा बांसडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह की महिला चिकित्सक डाक्टर संगीता राय को सम्मानित किया और उनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
भाजपा बांसडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की महिलाओ ने यह स्थापित कर दिया है की वह पुरुषो से दो कदम आगे चल सकती है।
देश की महिलाओ ने धरती से लेकर अंतरिक्ष तक अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है।श्री ओझा ने कहा की भाजपा पार्टी ने हमेशा महिलाओ का सम्मान किया है।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता बांसडीह स्वास्थ्य केंद्र पर एकत्र हुये और महिला चिकित्सक डाक्टर संगीता राय को सम्मानित किया।आयोजित कार्यक्रम में निखलेश पांडेय,सिंपी सिंह,दुर्गेश मिश्रा,अवनीश मिश्रा,शिवम गुप्ता,अखिलेश तिवारी,मनोज चौरसिया,वीरू पासवान,विवेक गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।