बलिया : सपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया शुद्धि बुद्धि हवन
बांसडीह,बलिया।समाजवादी पार्टी के सपा सांसद और विधायक सहित अन्य नेताओं द्वारा हिंदू देवी देवता तथा देश के महापुरुषों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर गुरुवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओ ने बांसडीह चौराहे स्थित दुर्गा मंदिर पर शुद्धि बुद्धि हवन किया और सपा नेताओं के सद्बुद्धि की कामना की।
फोटो - इंद्रजीत सरोजसपा नेता ने यह बयान दिया था 👇
"हमारे देवी देवता इतने शक्तिशाली नहीं थे,712 ई में मोहम्मद बिन कासिम अरब से इस देश में आया और देश को लुटा, मोहम्मद गोरी इस देश को लूटने आया था तो इस देश के देवी देवताओं ने क्या किया? उन्हें मुसलमानो को श्राप देना चाहिए था, वे राख में बदल जाते मर जाते और अंधे हो जाते हैं। इसका मतलब है कि कुछ कमी है और हमारे देवी देवता इतने शक्तिशाली नहीं है" इससे पहले भी सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने भी राणा सांगा पर विवादित बयान दिया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी।
दुर्गा मन्दिर के पुजारी पंडित अशोक मिश्र के द्वारा कराये गये शुद्धि बुद्धि हवन कार्यक्रम के बाद भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की हिन्दू देवी देवताओं और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश तथा केंद्र में चल रही मोदी योगी की सरकार की लोकप्रियता से बौखलाकर सपा के सांसद और विधायक हताशा में इस तरह का बयान दे रहे है। श्री ओझा ने कहा की देवी देवताओं तथा देश के महापुरुषों के खिलाफ बयान देने वालो को जनता आने वाले समय में पूरी तरह नकार देगी। भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मूनजी गोंड ने कहा की पीडीए का नारा देने वालो ने पीडीए का कभी भला नही किया भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान करने की भावना से कार्य हो रहा है। इस मौके पर गोविंदा गुप्ता,ओमप्रकाश राम,रजनीश चौरसिया,विवेक गुप्ता,मदन चौहान,सुबोध पांडेय,गब्बर गोंड,बृजेश पासवान,प्रभनाथ राजभर सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@विजय कुमार गुप्ता