बलिया : जलकुंभी में मिला युवक का शव , हत्या की आशंका
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गायघाट आसमान ठोठा के घुरबारी चकनी मौजा में बुधवार की सुबह तालाब के किनारे सर कटी लाश देखा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। तत्पश्चात किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सहतवार पुलिस में तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।वही शव को पहचान अनिल चौहान के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार गायघाट आसमान ठोठा निवासी अनिल चौहान 35 वर्ष पुत्र सुरेंद्र चौहान मंगलवार की शाम को घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घर वाले उन्हें खोजने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद अनिल का पता नहीं चला तो हार थककर घर जाकर सो गए। घर वालों को बुधवार की सुबह किसी ने सूचना देकर बताया कि अनिल का शव घूरबारी चकनी स्थित जलकुंभी भरे गड्ढे में है। तब जाकर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अनिल का शव देखकर पिता सुरेंद्र, माता सुनीता तथा पुत्र अजय और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मृतक अनिल चौहान चेन्नई में किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था ,अनिल के एक पुत्र तथा एक पुत्री थी। पत्नी अनीता से आए दिन वाद विवाद होने के चलते 5 वर्षीय पुत्री अनुष्का के साथ मायके रहती थी तथा 7 वर्षीय पुत्र पिता सुरेंद्र चौहान के घर पर रहता है। मृतक अनिल अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। पिता सुरेंद्र का 3 साल पहले एक्सीडेंट की वजह से दिमागी हालत सही नहीं रहता है तथा मृतक अनिल चौहान ही अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था।
स्थानीय लोगों के अनुसार अनिल की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। इसका पता अनिल को था। इसके बाद अनिल की पत्नी प्रेमी के साथ मुंबई भी भाग गए थी। इस पूरे प्रकरण में अनिल ने सहतवार थाने में शिकायती पत्र दर्ज कराया था। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद भी प्रेमी के साथ अनिल की पत्नी जिद पर पड़ी रही। तब जाकर वह अपने भाई के साथ मायके चली गई थी, तब से वह मायके ही रह रही थी।