बलिया : राष्ट्रभक्ति के नारे संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : राष्ट्रभक्ति के नारे संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

     


    बांसडीह,बलिया। तिरंगा यात्रा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकला। यह तिरंगा यात्रा विकास खंड बांसडीह स्थित शहीद स्मारक से निकलकर बड़ी बाजार स्थित गांधी स्मारक पहुंच समाप्त हुआ। यात्रा में शामिल भाजपाई हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय,बंदे मातरम् आदि देश भक्ति नारे लगाते हुए मोटरसाइकिल से चल रहे।थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम रहीम ओझा स्मारक पर शहीदों को नमन किया,तत्पश्चात तिरंगा यात्रा कस्बे के गांधी स्मारक पहुंच सभा में तब्दील हो गई। 


    वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को देश की अखंडता,संप्रभुता व स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया और राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष का आवाहन किया। मौके पर प्रतुल ओझा,अखिलेश सिंह,शैलेंद्र शुक्ला, गोपाल तिवारी, अखिलेश तिवारी, मुंजी गोंड, शिवम गुप्ता, शिमपी सिंह, पूनम गुप्ता, सुशील सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    @विजय कुमार गुप्त