बलिया : मिशन शक्ति 5.0 के तहत बांसडीह कोतवाल ने चलाया जागरूकता अभियान - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : मिशन शक्ति 5.0 के तहत बांसडीह कोतवाल ने चलाया जागरूकता अभियान



    बांसडीह,बलिया। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत बुधवार को द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय ने महाविद्यालय के छात्राओं को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला अधिकार के प्रति जागरूक किया। बताया कि मिशन शक्ति शासन की एक व्यापक और दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि जागरूकता बढ़कर एक सुरक्षित वातावरण स्थापित कर और कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से या मिशन महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने और एक समावेशी एवं सशक्त समाज बनाने का प्रयास करता है।उन्होंने महिला उत्पीड़न सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए साइवर हेल्प लाइन 1930, महिला हेल्प लाइन 1090 एवं पुलिस सहायता हेल्प लाइन 112 के विषय में जानकारी दी तथा इनसे संबंधित कानूनी पहलूओं की जानकारी  प्रदान किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक अभिषेक आनंद सिंह, प्राचार्य डॉ. बदरे आलम, प्राध्याप वेद प्रकाश सिंह, मनोज चतुर्वेदी, रत्नेश तिवारी,तुलसी सोनी, आकांक्षा शुक्ला, निक्की सिंह,रितेश सिंह, कृष्णा साहनी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रकाश, हिमांशु, गौरव, लल्लन, रमाशंकर आदि लोग मौजूद रहे।