बलिया : सिगरेट पीने से मना करने पर उस्तरे से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल
बांसडीह,बलिया। क्षेत्र के ग्राम किर्तृपुर गांव में बुधवार को दो दिनों पूर्व हुई कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दाड़ी बनाने वाले उस्तरा से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
Read Also - बलिया : मिशन शक्ति 5.0 के तहत बांसडीह कोतवाल ने चलाया जागरूकता अभियान
घायल युवकों का सीएचसी बांसडीह में उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां घायलों का इलाज चल रहा है। गांव के 32 वर्षीय अभिषेक कन्नौजिया व 25 वर्षीय राजू बिंद अपने डेरा पर जा रहे थे। गांव का ही आकाश ठाकुर रास्ते में दोनों को रोककर गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार उस्तरा से हमला कर दिया। हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सीएचसी बांसडीह लाया जहां प्राथमिक उपचार के गंभीर स्थिति में डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमलावर युवक आकाश ठाकुर ने उस्तरा से अभिषेक को मुंह व पेट, हाथ पर तथा राजू को हांथ पर हमला का गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन पूर्व घर के पास सिगरेट पीने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर बुधवार को यह घटना हुई है। घायलों के परिजनों से तहरीर लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।हमलावर फरार है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है।
फोटो घायल राजू
फोटो घायल अभिषेक
