बलिया : मिशन शक्ति 5.0 में कोतवाल ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए महिलाओं को किया जागरूक - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : मिशन शक्ति 5.0 में कोतवाल ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए महिलाओं को किया जागरूक

     

    बांसडीह,बलिया। महिलाओं को जागरूक करने हेतु चलाई जा रही "मिशन शक्ति 5.0" के तहत महिलाओं को जागरूक करने हेतु कोतवाली पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन कस्बे के मां जगधात्री भवानी मंदिर में किया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय ने जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि यह शासन का प्रमुख अभियान है जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वालंबन को बढ़ावा देना है।

    यह भी पढ़े -बलिया : इलाज के दौरान हुई वृद्ध की मौत,परिजनों का हंगामा,पुलिस की मुस्तैदी से मामले का हुआ पटाक्षेप

    महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाएं तथा विभिन्न कानूनों से भली भांति अवगत कराया गया। बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें तथा डायल 112, 1076, 1090, 102, 108 में फोन करके तत्काल मदद प्राप्त करें सकती है। साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक, अनचाही कॉल्स रिसीव न करने तथा ऐसे कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल कर सूचना दें। मौके पर कस्बे के चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव,सभासद अभिषेक कुमार,अवनीश तिवारी,हरिकृष्ण वर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रही।