बलिया : इलाज के दौरान हुई वृद्ध की मौत,परिजनों का हंगामा,पुलिस की मुस्तैदी से मामले का हुआ पटाक्षेप
बांसडीह,बलिया। स्थानीय सीएचसी पर इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से मामले का पटाक्षेप हो गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नकहारा तिवारी सुगंधी देवी (50) पत्नी छट्ठू राजभर को हार्ट और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। सुगंधी देवी की रविवार की दोपहर अचानक तबियत खराब हो गई घर पर किसी परिजन के नहीं होने से पड़ोस के ही किसी अन्य व्यक्ति के साथ सीएचसी बांसडीह उपचार के लिए आई थी। इलाज के दौरान ही सुगंधी देवी की हालात खराब होने लगी मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने सुगंधी देवी को उचित इलाज के लिए जिलचिकत्सालय रेफर कर दिया। लेकिन साथ में किसी परिजन के नहीं होने से मरीज को जिलास्पताल जाने में देरी होने लगी। इसी दौरान हार्ट अटैक से सुगंधी देवी की मृत्यु हो गई।बाद में सीएचसी पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा करने के कोशिश करने का प्रयास करने लगे। लेकिन मौके मौजूद कोतवाल राकेश उपाध्याय ने स्थिति को बिगड़ने से पहले ही परिजनों को समझा कर स्थिति को संभाल लिया। उसके बाद परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के ही लेकर घर चले गए।
