बलिया : दो सूत्रीय जनहित के मांगों के साथ एसडीएम से मिले भाजपाई - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : दो सूत्रीय जनहित के मांगों के साथ एसडीएम से मिले भाजपाई

     


    बांसडीह,बलिया। सुरहाताल पम्प कैनाल से नहरों में पानी न छोड़े जाने तथा बांसडीह चौराहे से लेकर कोतवाली तक सड़क पर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाये गये दो स्पीड ब्रेकर पर सांकेतिक चिन्ह न बनने के कारण आवागमन में राहगीरों को हो रही कठिनाइयों को लेकर आज शुक्रवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपा तथा तत्काल इन समस्याओं के समाधान किये जाने की मांग किया।उपजिलाधिकारी बांसडीह को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान समय में सुरहाताल पम्प कैनाल से नहरों में पानी न छोड़े जाने के कारण किसान और काश्तकार परेशान है फसलें खराब होने की तरफ है किसानों को प्राइवेट पंपिंग सेट के द्वारा महंगे दामों पर पानी लेना पड़ रहा है साथ ही बांसडीह चौराहे से कोतवाली के बीच दो स्पीड ब्रेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाया गया है पर उस पर सांकेतिक चिन्ह न लगाये जाने के कारण आये दिन आवागमन करने वाले लोग चोटिल हो रहे है।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल उक्त दोनों समस्याओं को जनहित में समाधान किये जाने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वाले भाजपा प्रतिनिधिंडल में भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा,मंडल महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, मूनजी गोंड,तेज बहादुर रावत अवनीश मिश्रा,अखिलेश तिवारी, शनि राजभर शामिल रहे।