बलिया : बांसडीह में प्रशाशन ने किया फ्लैग मार्च SDM,CO,SHO की सख्त हिदायत अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
बांसडीह,बलिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र में आगामी दशहरा और दीपावली सहित अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बा बांसडीह और क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर मार्च किया। इस दौरान पुलिस के विभिन्न वाहनों के सायरन बजने से लोग दुकान मकानों से कौतूहल वश बाहर निकल एक दूसरे से जानकारी लेने का प्रयास करते रहे।
फ्लैग मार्च में बांसडीह कोतवाली पुलिस, विभिन्न चौकियों की फोर्स और पुलिस वाहनों का लंबा काफिला शामिल था। यह काफिला कस्बे के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड और चौक-चौराहों से होते हुए केवरा, हुसैनाबाद, राजगांव खरौनी, बंकवा, राजपुर मैरीटार, हालपुर और सुल्तानपुर से गुजरा, और अंत में कोतवाली पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।
एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने चेतावनी दी कि कहीं भी अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का संदेश देना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है । कोई भी झगड़ा,फसाद,बवाल आदि घटनाओं को करता है तो सीधे जेल जाएगा।फ्लैग मार्च के दौरान उपनिरीक्षक सौरभ कुमार श्रीवास्तव, कमलेश पाठक, आदित्य कुमार और धर्मवीर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
