बलिया :लखनऊ में विधायक निवास पर सपा के महिला विंग के हंगामे के बाद बांसडीह में भाजपाइयों ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया :लखनऊ में विधायक निवास पर सपा के महिला विंग के हंगामे के बाद बांसडीह में भाजपाइयों ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला

     


    बांसडीह,बलिया। बांसडीह विधायक द्वारा सपा सुप्रीमो से विधायक आवास से गायब टोटी का हिसाब मांगने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। बुधवार को उनके लखनऊ स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी की महिला विंग द्वारा हंगामे किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सप्तर्षि चौराहे पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला फूंक विरोध जता कर प्रदर्शन किया। 

    पुतला फूंकने के दौरान स्थानीय पुलिस के दो आरक्षियों ने भाजपा कार्यकताओं से अखिलेश यादव का पुतला छीनने की नाकाम कोशिश की गई। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों आरक्षियों को पुतला फूंकने से रोकने के लिए आपस में छीना झपटी भी हो गई। इससे माहौल कुछ देर के लिए गर्म हो गया।