बलिया : लोकतंत्र सेनानी हाजी नज़रूदीन अंसारी का निधन, शोक में बांसडीह - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : लोकतंत्र सेनानी हाजी नज़रूदीन अंसारी का निधन, शोक में बांसडीह

     

    बांसडीह,बलिया। नगर पंचायत के समाजसेवी लोकतंत्र सेनानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हाजी नज़रूदीन अंसारी का 87 वर्ष की उम्र में रविवार की प्रात: निधन हो गया।

    उनके निधन से क्षेत्र के विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक संगठनों सहित गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी एक शोक बैठक कर लोकतंत्र सेनानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये इनके निधन को बांसडीह के लिये क्षति बताया। लोकतंत्र सेनानी हाजी नजरूदीन अंसारी ने अपने सम्पूर्ण जीवन में अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया। लोकतंत्र सेनानी के निधन पर  पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान,कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, चेयरमैन सुनील सिंह,नीरज सिंह गुड्डू,पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्र बहादुर सिंह चुन्ना, हीरालाल वर्मा, प्रतुल ओझा, शशिकांत वर्मा, अभिजीत तिवारी सत्यम, सुशांत राज,अभिषेक मिश्रा मंटू, सुजीत सिंह परिहार, सज्जाद अनवर,दुर्गेश मिश्रा, मूनजी गोंड आदि समाजसेवियों ने  शोक  व्यक्त किया हैं।