बलिया : बांसडीह नगर पंचायत में बहेगी विकास की गंगा, वर्ष 2026 नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए होगा समर्पित
बांसडीह,बलिया। करीब एक करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से स्थानीय नगर पंचायत में विकास कार्यों की गंगा बहने वाली है,कस्बे के विभिन्न वार्डों में सुदृढ़ यातयात व्यवस्था और जल निकासी की लिए कवर्ड नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर अमली जामा पहनाने के लिए तैयारी में नगर पंचायत प्रशासन जुटा हुआ है।
बता दे कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत चेयरमैन सुनील कुमार सिंह ने सूबे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बांसडीह के समुचित विकास के लिए सार्थक वार्ता किया,आश्वासन भी मिला का बांसडीह का समुचित विकास होगा धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
इस बाबत नगर पंचायत के चेयरमैन श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2026 नगर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए समर्पित होगा, नगर विकास के लिए हम सतत प्रयासरत है। वर्तमान में कस्बे के विभिन्न वार्डों में 25 से अधिक विकास कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ तैंतीस लाख रुपए से अधिक के लिए टेंडर जारी किए जा चुके है। जल्द ही विभिन्न वार्डों में जनता के सुगम यातायात और बेहतर जल निकासी के लिए रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क और गुणवत्तापूर्ण कवर्ड नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जनहित के लिए इस वर्ष अनेक विकास कार्य की रूपरेखा तैयार की जा रही हैं,जिसके लिए नगर पंचायत प्रशासन प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है।शासन से स्वीकृत होने के बाद नगर में विकास कार्य समयबद्ध तरीके से होंगे,जो जल्द ही जनता के लिए समर्पित हो जायेगा।
वर्ष 2026 में नगर के प्रमुख प्रस्तावित विकास कार्य
- बड़ी बाजार स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर स्थित पोखरे का संपूर्ण सुंदरीकरण
- बांसडीह सहतवार मार्ग पर AC डीलक्स सामुदायिक शौचालय का निर्माण
- नगर पंचायत का निजी शेल्टर होम (रैन बसेरा)
- बांसडीह चौराहे से लेकर सहतवार मार्ग पर नगर पंचायत की सीमा की अंदर स्ट्रीट वेंडरों के लिए स्थाई दुकानें
- नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण कार्य
- क्षेत्र के छात्र छात्राओं के लिए निःशुल्क ई लर्निंग (लाइब्रेरी) सेंटर
- नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था
- युवाओं के लिए बड़ी बाजार में निःशुल्क ओपन जीम
- बांसडीह अगऊर स्थित कांशीराम आवास से यूनियन बैंक तक सड़क मार्ग प्रकाश व्यवस्था।
- आंबेडकर तिराहे स्थित तिराहे का सुंदरीकरण सहित समुचित प्रकाश व्यवस्था के हाई मास्ट लाइट।
- वार्ड न 14 स्थित श्मशान घाट का निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य।
- इलाहाबाद बैंक रोड पर स्थित पानी टंकी का जीर्णोद्धार,सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था।
- इलाहाबाद बैंक मार्ग पर दीपू चौबे के मकान से सप्तर्षि द्वार तक सीसी रोड कार्य का निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य

