बलिया: पड़ोसियों के साथ हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया: पड़ोसियों के साथ हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल



    बांसडीह (बलिया): सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम बेउर में वर्चस्व और खेत की मेड़ को लेकर हुई मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    बलिया : आपसी रंजिश में बैखौफ बदमाशों ने युवक को पीट, तीन पर FIR दर्ज

    घायल पीड़ित अवधेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे और उनके भाई निर्भय कुमार सिंह अपने बगीचे की सुरक्षा हेतु घेराबंदी कर रहे थे। तभी पड़ोसी खेत के दबंगों ने लामबंद होकर उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में दोनों भाइयों को काफी चोटें आई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि धीरेंद्र सिंह, भरत सिंह, उमेश सिंह और पप्पू सिंह ने न केवल उनके साथ गाली गलौज की, बल्कि विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 

    बलिया : छात्र नेता प्रवीण सिंह ने पुलिस द्वारा उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच के लिए सौंपा पत्रक,राजनीतिक दवाब में कार्य कर रही है पुलिस

    घायल अवस्था में पीड़ितों ने सहतवार थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में घायल की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।