बलिया : आपसी रंजिश में बैखौफ बदमाशों ने युवक को पीट, FIR दर्ज
बांसडीह (बलिया): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खेवसर(महेश के टोला) में आपसी रंजिश में बेखौफ दबंगों ने सोमवार को एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
यह भी पढ़े -बलिया गंगा घाट पर स्नान करते युवक की डूबकर मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव
पीड़ित अजीत यादव ने गांव के ही राजकुमार, संजय और हरेकृष्ण यादव पर मारपीट व चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि विपक्षियों ने प्रार्थी के शेड में लगा कीमती लोहा काट लिया था। सोमवार सुबह जब अजीत मौके पर पहुंचे और इस बाबत पूछा तो आरोपितों ने लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया। हमले में अजीत के सिर व छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।
गौर करने वाली खास बात यह है कि पीड़ित ने एक दिन पूर्व ही एसडीएम से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद हुई इस वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।
