बलिया : खुली बैठक में हुआ सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन ,इस समूह का हुआ चयन
बांसडीह,बलिया । तहसील क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में शनिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उचित दर की दुकान (कोटा) की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया।
खुली बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उचित दर की दुकान के लिए पांच स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किया। आवेदन से चार समूह को निष्क्रिय पाए जाने के कारण 'बढ़ते कदम' समूह की अध्यक्ष माया देवी को कोटा के दुकान के लिए चयन किया गया।
आपको बताते चले कि एसडीएम बांसडीह ने विगत 22 अक्टूबर 2024 को गोसाईपुर का का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के उचित दर की दुकान को अनियमितता के कारण निरस्त कर दिया था । ब्लाक के एडीओ पंचायत अवधेश कुमार पाण्डेय , श्रीकांत पाण्डेय ,जवाहर राम, देखरेख में आयोजित बैठक में समूह का चयन किया गया। खुली बैठक के दौरान गांव में काफी गहमा गहमी रहा। गांव के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य आदि थे।
