बलिया : गायब हुई तीन बच्चियां को पुलिस ने परिवार को सौंपा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : गायब हुई तीन बच्चियां को पुलिस ने परिवार को सौंपा

     


    बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के केवरा में बीते शनिवार को स्कूल जाने के लिये घर से निकली तीन छोटी बच्चियों के रविवार रात को लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर मिलने के बाद मंगलवार को बांसडीह की पुलिस उन्हें लेकर बलिया पहुचीं। जहां लड़कियों ने आने के बाद इस संबंध में जो कहानी बताई उसे सुनकर सभी अचरज में पड़ गये।

    यह भी पढ़े - बलिया : किसान की तहरीर पर चार के खिलाफ FIR

     बीते शनिवार को केवरा की तान्या ,काजल व प्रियंका घर से स्कूल का बस्ता लेकर निकली तो इसके बाद से उनका पता नही चला। शाम तक उनकी खोजबीन के बाद स्वजन पुलिस के पास पंहुचे तो एक साथ तीन लड़कियों के गायब होने की बात को लेकर पुलिस भी परेशान हो गयी।

     प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने तत्काल विभिन्न सोशल साइट्स व अन्य उचित माध्यम से इसकी सूचना व गुमशुदा लड़कियों की रूपरेखा प्रसारित की। इसके बाद रविवार रात उन्हें चारबाग जीआरपी ने बरामद कर लिया। इसके बाद बच्चियों से पूछताछ के आधार पर जीआरपी ने बांसडीह पुलिस को इसकी सूचना दी । सूचना पाकर लखनऊ पहुचीं पुलिस तीनों बच्चियों को लेकर वापस बलिया आई। वापस लौटी लड़कियों में सबसे बड़ी तन्या ने पुलिस को बताया कि उस दिन उसकी मां ने उसे मारा था। जिसके बाद उसने स्कूल जाते समय दोनों छोटी बच्चियों से कहा कि वह अपने मौसी के घर मेरठ जा रही है। यदि वे चाहे तो साथ चल सकती हैं। इसके बाद वह दोनों भी तन्या के साथ बलिया रेलवे स्टेशन पहुचीं और ट्रेन में बैठ कर लखनऊ पंहुच गयीं। जिसके बाद जीआरपी ने उन्हें वहां रोक लिया। उनकी सूचना पर पहुचीं बांसडीह पुलिस उन्हें वापस ले आई। इस संबंध में इंस्पेक्टर बांसडीह संजय सिंह ने बताया कि बरामद की गयी बच्चियों की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष बयान दर्ज कराकर उन्हें उनके घरवालों को सौंप दिया गया है।