बलिया : पूर्ति निरीक्षक को धमकाने के आरोप में कोटेदार सहित चार पर मुकदमा - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : पूर्ति निरीक्षक को धमकाने के आरोप में कोटेदार सहित चार पर मुकदमा

     


    बांसडीह (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रजौली गांव के कोटेदार के पुत्रों द्वारा पूर्ति निरीक्षक को धमकाने व क्षेत्र में निकलने पर मारपीट करने की धमकी के मामले में पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कोटेदार व उसके पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

    यह भी पढ़े -बलिया: नगर पंचायत की नाली को क्षतिग्रस्त कर कंक्रीट की पीलर डालने के मामले में वार्ड वासियों ने अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

    इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक विश्वजीत गुप्ता ने बांसडीह कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा रजौली गांव के कोटेदार बालदेव चौहान की कोटे की दुकान में वितरण को लेकर अनियमितता की शिकायत पर उसकी जांच की गयी। जिसके उपरांत राशन वितरण में धांधली मिलने पर उनकी रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी द्वारा उक्त दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया। इसके बाद से ही कोटेदार की सह पर उनके पुत्रों अजीत,जितेंद्र व आशीष द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है। इसी क्रम में बीते 20 जनवरी को कोटेदार के तीनों पुत्र स्थानीय तहसील कार्यालय में आये और एक जनसूचना की मांग को लेकर उनमें द्वारा गाली गलौज करते हुए मुझे क्षेत्र में निकलने पर पीटने व सबक सिखाने की धमकी दी गयी। मामले में पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने रजौली के कोटेदार समेत उनके पुत्रों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण में आवश्यक कारवाई की जा रही है।