बलिया : पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस कक्ष का किया उद्घाटन, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन और आरती - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस कक्ष का किया उद्घाटन, गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में किया दर्शन और आरती



     बांसडीह,बलिया। स्थानीय कोतवाली में रविवार की शाम चार बजे पुलिस अधीक्षक डॉ ओमवीर सिंह ने फरियादियों की सुविधा के लिए बने समाधान दिवस कक्ष का उद्घाटन फीता और निर्माण शिलापट्ट अनावरण किया। एस पी ने कोतवाली प्रांगण में स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का भी जीर्णोद्धार कार्य का शिलापट्ट का उद्घाटन किया। तत्पश्चात एस पी ने गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग की पूजा और आरती कर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। वही इन सभी कार्यों से पुलिस अधीक्षक काफी प्रसन्न दिखे।

    पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली के कार्यालय, क्षेत्रधिकारी कार्यालय सहित कोतवाली परिसर का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया।साथ ही कोतवाली परिषर की पीछे टूटे बाउंड्री बाल तत्काल बनवाने के लिए निर्देशित किया, कोतवाली परिसर से सटे इंटर कॉलेज में आवागमन के लिए बने स्थान पर तत्काल बाउंड्री करवा कर बंद करने को निर्देशित किया। एस पी ने क्षेत्रीय चौकीदारों को कंबल वितरण के साथ क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर और अपराधिक लोगों की जानकारी स्थानीय कोतवाली को मुहैया कराने को कहा।

     एस पी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए बांसडीह चेयरमैन सुनील कुमार सिंह से नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर  सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कह, वही चेयरमैन द्वारा माह अप्रैल तक कैमरे लगवाने के लिए हामी भरी गई।

     पुलिस अधीक्षक के आगमन से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार झा,कृपाशंकर मौजूद रहे,प्रभारी क्षेत्राधिकारी उस्मान,सहतवार के थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ,बांसडीह रोड के अखिलेश पाण्डेय,मनियर के रत्नेश कुमार दुबे सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।कार्यक्रम में काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    इस मौके पर रामराज तिवारी,चेयरमैन सुनील कुमार सिंह,राकेश मिश्र,गोपाल गुप्ता,अभिषेक मिश्र,आलोक सिंह कुंवर,अंकित कुमार पाण्डेय,तरुण प्रकाश सिंह,दीप्त मान सिंह राहुल इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वही आएं हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने किया ।

    शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की बालिकाओं की टीम द्वारा कोतवाली प्रांगण में सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाई गई।कस्बे के चौकी प्रभारी रंजीत विश्वकर्मा द्वारा शोभा वर्मा,रूपा शर्मा,शालिनी शर्मा, स्मृति विद्यार्थी,साक्षी विद्यार्थी को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।

    कोतवाली में ये हुए है कार्य 

    समूचे बांसडीह कोतवाली प्रांगण को रंगीन सीमेंटेड ईट द्वारा इंटर लॉकिंग करवाई गई है,थाना समाधान दिवस और जनसुनवाईं के लिए बने स्थान को रंगीन टाइल्स और पीवीसी की फॉल सेलिंग लगाकर आकर्षक रूप दिया गया है। वर्षों से कोतवाली परिषर में स्थित शिव मंदिर का टाइल्स लगाकर जीर्णोद्धार किया गया है। 

    कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि फरियादियों के लिए जनसुनवाई की कोई व्यवस्था नहीं थी खुले आसमान के नीचे जनसुनवाई होती थी लेकिन अब जनसुनवाई के लिए प्रांगण में ही व्यवस्था की गई है जिससे पुलिस कर्मियों सहित आमजन को भी काफी सहूलियत होगी।शिव मंदिर भी काफी जर्जर हो चुका था उसे भी मरम्मत करवाकर टाइल्स इत्यादि से सुसज्जित किया गया है जिससे भी श्रद्धालुओं को काफी राहत होगी।