बलिया : इस कोतवाली में जनसुनवाई के लिए समाधान दिवस कक्ष का SP करेंगे शुभारम्भ,कुछ ही देर में भजन गायक कुमार अर्जुन की होगी शानदार प्रस्तुति - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : इस कोतवाली में जनसुनवाई के लिए समाधान दिवस कक्ष का SP करेंगे शुभारम्भ,कुछ ही देर में भजन गायक कुमार अर्जुन की होगी शानदार प्रस्तुति

     बांसडीह,बलिया।स्थानीय कोतवाली प्रांगण में रविवार को शिव मंदिर का जीर्णोद्धार एवं जनसुवाई के लिए समाधान दिवस कक्ष का भव्य शुभारम्भ की तैयारिया जोर शोर से चल रही है। 

     पुलिस अधीक्षक डा ओमवीर सिंह के कर कमलों द्वारा आज शाय साढ़े तीन बजे शुभारंभ प्रस्तावित है। वही इस शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक अर्जुन कुमार की प्रस्तुति की तैयारी भी चल रही है। 

    कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर शिवमन्दिर,कार्यालय क्षेत्रधिकारी बांसडीह,और कोतवाली बांसडीह को फूल मालाओं से सजाया जा रहा है। खुद कोतवाल बांसडीह संजय सिंह द्वारा शुभारंभ कार्यक्रम की देख रेख कि जा रही है। उद्घाटन समारोह के बाद प्रसाद वितरण की तैयारियों चल रही है।

     इससे पहले शिव मंदिर को टाइल्स लगाकर जीर्णोद्धार किया गया है।

    वही कोतवाली प्रांगण में जनसुनवाई के लिए बिजली,पंखे,टाइल्स के साथ निर्माण कराया गया है। पूरे कोतवाली प्रांगण में सीमेंट्स के रंगीन इंटरलॉकिंग बिछाई गई है।