बलिया : SP ने 14 प्रभारी निरीक्षकों और 10 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव देखे लिस्ट
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया डा ओमवीर सिंह द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फिर बदल किया है। प्रशासनिक फेर बदल में कुल 24 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है, जिसमें 14 प्रभारी निरीक्षकों और 10 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है ।
महत्वपूर्ण बदलाव में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा रत्नेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक गढ़वार बनाया गया है। बांसडीह रोड थाने के कमान सिविल लाइन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय पाल को सौंपी गई है तो बैरिया से रामायण सिंह को सुखपुरा थाने की कामना दिया गया है।बांसडीह रोड से थानाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय को प्रभारी पॉक्सो सेल बनाया गया है,वही सुखपुरा थानाध्यक्ष पद से योगेन्द्र प्रसाद सिंह का स्थानांतरण साइबर थाना के लिए किया गया है।
इनका हुआ स्थानांतरण
- उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार थाना हल्दी से प्रभारी दुबहड
- निरीक्षक रामायण सिंह बैरिया से सुखपुरा
- निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी साइबर थाना से नरही थानाध्यक्ष
- उपनिरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी पॉक्सो सेल से फेफना थानाध्यक्ष
- उपनिरीक्षक रोहन राकेश सिंह को रेवती से चितबड़ागांव
- उपनिरीक्षक को वंश बहादुर सिंह अo पुo अo दक्षिणी कार्यालय
- निरीक्षक राकेश कुमार सिंह दुबहर को बैरिया
- निरीक्षक हरिशंकर सिंह पर प्रभारी नागरा से प्रभारी निरीक्षक दोकटी
- उप निरीक्षक प्रशांत कुमार चौधरी थाना अध्यक्ष चितबड़ागांव को थानाध्यक्ष रेवती
- उप निरीक्षक विश्व दीप सिंह चौकी प्रभारी दक्षिणी थाना रसड़ा को थानाध्यक्ष हल्दी
- निरीक्षक मूलचंद चौरसिया प्रभारी निरीक्षक गढ़वार से प्रभारी निरीक्षक खेजूरी
- निरीक्षक श्रीमती अनीता प्रभारी निरीक्षक खेजूरी को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ बलिया
- उप निरीक्षक श्री लालमणि सरोज चौकी प्रभारी गोपाल नगर थाना रेवती से थानाध्यक्ष पकड़ी
- निरीक्षक श्री विपिन सिंह प्रभारी निरीक्षक उभांव को प्रभारी निरीक्षक रसड़ा
- निरीक्षक रत्नेश सिंह रसड़ा को प्रभारी निरीक्षक गढ़वार
- उप निरीक्षक कौशल पाठक PRO पुलिस अधीक्षक बलिया को थानाध्यक्ष नगरा
- निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह प्रभारी पकड़ी को प्रभारी निरीक्षक उभांव
- निरीक्षक अंशुमान सिंह यदुवंशी प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना
- उपनिरीक्षक अजय पाल चौकी प्रभारी सिविल लाइन से थानाध्यक्ष बांसडीह रोड
- निरीक्षक सुनील चंद तिवारी प्रभारी निरीक्षक नरही को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा
- निरीक्षक ब्रजमोहन सरोज को प्रभारी निरीक्षक फेफना से प्रभारी डीसीआरबी
- उप निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडे थानाध्यक्ष बांसडीह रोड को प्रभारी पॉक्सो सेल
- निरीक्षक संजय सिंह प्रभारी एस ओ जी को अपराध शाखा
- निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा से साइबर थाना भेजा गया है।