बलिया : जनपद में मेडिकल कॉलेज के लिए अहम भूमिका में थी यह विधायक,कार्यकताओं ने मनाई खुशी
बांसडीह,बलिया। बलिया में मेडिकल कालेज हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा तथा इसके लिये बांसडीह क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह को श्रेय देने की घोषणा के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताया।
बलिया : सुभासपा नेता और एस डी एम के पेशकार सहित दरोगा पर मुकदमा दर्ज,मामले की जांच में जुटी पुलिस
भाजपा बांसडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की स्थानीय विधायक केतकी सिंह ने बलिया मेडिकल कालेज खोलने हेतु लिखित पत्राचार प्रदेश के मुख्यमंत्री से किया था तथा इसके लिये बराबर वह मांग करती रही जिसके कारण बलिया में मेडिकल कालेज हेतु प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा किया गया और विधानसभा में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्वीकार किया की विधायक केतकी सिंह ने उसके लिये पूरा प्रयास किया था।बताते चले की मुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद बांसडीह में भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त हो गया और वह एक जगह एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम सहित योगी आदित्यनाथ,केतकी सिंह जिंदाबाद के नारे लगाये जिससे पूरा वातावरण गूंजने के साथ ही भगवामय हो गया।इस मौके पर मूनजी गोंड,तेजबहादुर रावत,दुर्गेश मिश्रा,अखिलेश तिवारी,राजेश प्रजापति,शिवम गुप्ता,अमित यादव,मनोज चौरसिया सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।