बलिया : भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने चलाया "गांव चलो अभियान" - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने चलाया "गांव चलो अभियान"


     बांसडीह,बलिया। भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम पखवाड़ा के अंतर्गत चलो गांव की ओर अभियान कार्यक्रम के तहत आज बांसडीह ब्लाक के ग्रामसभा राजागांव खरौनी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश में चल रही योगी सरकार के आठ वर्षो की उपलब्धियों तथा योजनाओं से घर घर जाकर आम जनता को अवगत कराया और योजनाओं से संबधित बुकलेट वितरित किया।

    यह भी पढ़े -बलिया : युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

    वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी यश सिंह की अध्यक्षता तथा नवीन सिंह के संचालन में गांव चलो अभियान के अंर्तगत पार्टी के सबसे पुराने तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशकर चौरसिया को सम्मानित किया गया।आयोजित कार्यक्रम हेतु जिला नेतृत्व द्वारा नियुक्त प्रवासी तथा भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा की केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य जनता के हित में किया है। धरती से लेकर अंतरिक्ष तक भारत ने अपने नाम का डंका बजाया है।श्री ओझा ने कहा की वह दिन दिन नही जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होगा।इस मौके पर दुर्गेश मिश्रा,मुन्ना सिंह,पिंटू शुक्ला,निर्मल सिंह,पुतुल सिंह,देवनाथ वर्मा,छगन गोड,चंद्रशेखर प्रजापति सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।