बलिया : लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं शिक्षक की मनाई गई 12 वीं पुण्यतिथि - Ballia Breaking
  • Ballia Breaking

    बलिया : लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं शिक्षक की मनाई गई 12 वीं पुण्यतिथि

     



    बांसडीह,बलिया। लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं शिक्षक स्व. सच्चिदानंद सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कस्बा के उतर टोला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उनके द्वारा समाज में किये गये कार्यों को याद किया। चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि स्व सिंह गरीब, मजलूम, असहाय की हमेशा सेवा व सहायता करते थे। उन्होंने स्व सिंह की स्मृति में उनके घर के पास स्थित पुराने कुंवा का नपं की ओर से जीर्णोद्धार कराने की घोषणा किया। इस मौके पर प्रतुल ओझा, मुखिया पाण्डेय, दिग्विजय सिंह छोटू, मुनजी गोंड, विनय मिश्र , संगम तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, कृष्णा चौबे, दीवानजी, निखिल कुमार, मिथिलेश तिवारी , बागी पटेल, राजेश गुप्ता, विजय सिंह, संजय सिंह आदि थे।